ट्यूलिप फूल, इसे हिंदी में कंद-फूल कहा जाता है, यह वसंत ऋतु में खिलने वाला फूल है जो हमारे भारत के  उत्तर-पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और मुख्य रूप में कश्मीर से लेकर कुमाऊं तक 1500 से 2500 मीटर की ऊंचाई पर पाया जाता है , इसलिए आज हम इस पुष्प से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त करेंगे या जानेगे।

ट्यूलिप के पौधे के बारे में विशेष जानकारी :-

TULIP

ट्यूलिप के पौधे की लंबाई लगभग 3 से 7 इंच तक होती है जिसमें केवल 4 से 6 पत्ते ही होते हैं और ये पत्ते गाढ़े हरे रंग के होते हैं और इसके पौधे को उत्पनन होने  के लिए भूरे रंग के बल्बों का उपयोग किया जाता है। इसका जीवन काल लगभग 2 वर्षों तक होता  है इस पौधे को उगाने के लिए सही समय वर्षा के बाद और सर्दी से पहले मतलब (दीपावली के आसपास) का समय होता है इसे उगाने के लिए रेतीले मिट्टी वाली जमीन अच्छी मानी जाती है, ट्यूलिप की उत्पत्ति तुर्की (Turkish)और  फारसी (Persian)भाषा से हुई है (जिसका मतलब पगड़ी होता है और इसका फूल भी पगड़ी जैसा होता है )

तो आइए अब हम ट्यूलिप के  फूलों के बारे में जानते है।

Also Read :  कार का आविष्कार किसने, कब, और कैसे किया ?

ट्यूलिप के फूल की जानकारी :-

पगड़ी या कप जैसे ट्यूलिप के फूलों में 6 पंखुड़ियां होती हैं और इनमे विभिन्न प्रजातियों पाई जाती है तथा उनके विभिन प्रजातियों के अनुसार अलग अलग रंग होते है जैसे की :- लाल, गुलाबी, बैंगनी, पीले, सफेद आदि रंग के होते है|  इन सभी रंगों के फूलों के अनुसार उनके अलग-अलग अर्थ होते हैं |

इसके कुछ प्रजातियों के पौधे में केवल एक फूल ही उगता  हैं और कुछ ऐसे भी प्रजातियां होती है जिनमें कई सारे फूल उगते  हैं और यह फूल अधिक दिनों तक खिले नहीं रहते हैं लगभग 3 से 7 दिन तक ही खिलते हैं उसके बाद फिर यह मुरझा जाते हैं। इस फूल की खास बात यह है कि यह प्रकाश की दिशा में झुकती और मूड़ती हैं तथा ट्यूलिप का यह फूल तुर्की और अफगानिस्तान का राष्ट्रीय फूल भी है।

इसकी खेती ज्यादातर पहाड़ी इलाकों में की जाती है क्योकि यह फूल वहाँ पर बहोत अच्छे से उत्पन्न होते है।

ट्यूलिप फूल के रंगो का मतलब (Tulips Flower All Color Meaning in Hindi)

Tulip Flower All Color Meaning

जिस तरह से गुलाब  के फूल का प्रत्येक रंग का अर्थ कुछ अलग होता  है, उसी तरह ट्यूलिप के फूल का प्रत्येक रंग का अपना अलग अर्थ होता है, जो की इस प्रकार है जैसे :-

  • गुलाबी रंग – गुलाबी रंग का ट्यूलिप आत्मविश्वास और खुशी का प्रतीक है।
  • लाल रंग – ट्यूलिप का लाल रंग गहरे प्रेम का प्रतीक है।
  • पीला रंग- ट्यूलिप का पीला रंग सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक होता है।
  • सफेद रंग – सफेद रंग का ट्यूलिप क्षमा का प्रतीक है।
  • बैंगनी रंग- बैंगनी रंग के ट्यूलिप वफादारी के प्रतीक होते हैं।

ट्यूलिप फूल कितने प्रकार के होते है- (Types of Tulip flower in Hindi)

  1. Tulip Greigii Regel ( ट्यूलिप ग्रेगी रीगल )
  2. Tulip Stellata Hook ( ट्यूलिप स्टेलाटा हुक )
  3. Tulip Kaufmanniana Regel ( ट्यूलिप कॉफमैनियाना रीगल )
  4. Tulip Clusiana Vent ( ट्यूलिप क्लूसियाना वेंट )

 

  • Tulip Greigii Regel ( ट्यूलिप ग्रेगी रीगल ) :- ये फूल गहरे लाल रंग के एक कटोरे के आकार के होते हैं।
  • Tulip  Stellata Hook ( ट्यूलिप स्टेलाटा हुक ) :- यह फूल हमारे भारत के हिमालय के कुछ क्षेत्रों और विशेष रूप से  कश्मीर से कुमाऊं के 1500 से 2000 मीटर ऊंचे स्थानों में पाए जाते हैं
  • Tulip Kaufmanniana Regel ( ट्यूलिप कॉफमैनियाना रीगल ):-  इनके फूलो का रंग लाल तथा पीला होता है जो सबसे जल्दी फूलना शुरू करते है।
  • Tulip Clusiana Vent ( ट्यूलिप क्लूसियाना वेंट ):- यह फूल सभी ट्यूलिप के फूलों में सबसे सुंदर और मनमोहित करने वाला फूल होता है जिसका रंग सफेद और पंखुड़ियों के बाहरी तरफ गुलाबी बैंगनी रंग की धारियां होती है जिससे यह और भी आकर्षित लगता है।

ट्यूलिप फूलों के उपयोग (Uses of Tulip flower)

Uses of Tulip Flower

  • ट्यूलिप के फूलों का उपयोग गुलदस्ते के रूप में किया जाता है एवं उपहार के रूप में दिया जाता है।
  • शादी तथा त्योहारों में ट्यूलिप का प्रयोग समारोह की सजावट के लिए किया जाता है |
  • इस फूल का उपयोग गुलदस्ते के साथ साथ किसी मरीज से मिलने तथा हाल-चाल पूछने के लिए किया जाता है।
  • ट्यूलिप के पंखुड़ियों का उपयोग प्याज के जगह पर भी किया जा सकता है।
  • द्वितीय विश्व युद्ध में इसका सेवन उन लोगों द्वारा किया गया था जो अन्य चीज़ो को खरीदने के योग्य  नहीं थे।
  • ट्यूलिप के फूलो को ठंडे स्थान बहुत पसंद करते है क्योकि ये  ठंडी जगहों पर बहुत जल्दी बढ़ते और खिलते  है।

आमतौर पे पूछे जाने वाले सवाल

 

  1. ट्यूलिप फूल का हिंदी में क्या नाम है?

उत्तर –  इसे हिंदी में कंद-पुष्प कहते हैं।

  1. ट्यूलिप का पौधा कैसे लगाएं?

उत्तर –  अच्छी तरह से सूखा मिट्टी के साथ एक धूप स्थान में, बल्बों को 4 से 8 इंच गहरे (बल्बों के आकार का लगभग तीन गुना गहराई) में रोपण करें। क्योंकि वे वसंत में इतनी जल्दी अंकुरित और खिलते हैं, ट्यूलिप पेड़ों और झाड़ियों के नीचे अच्छी तरह से ग्रो कर सकते हैं, जो बाद में मौसम में छायादार स्थिति बनाने के लिए निकल जाएंगे।

Also Read : सीआरएम क्या है ? ( What Is CRM & Its Full Form?)

  1. ट्यूलिप की खेती के लिए कौन सा देश प्रसिद्ध है?

उत्तर –  नीददरलैंड्स को दुनिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप का उत्पादक व निर्यातक माना जाता है। 60% भूमि पर खेती की जाती है और हर साल अनुमानत: 30 हजार करोड़ रुपए के फूल सारी दुनिया में निर्यात किए जाते हैं।

  1. ट्यूलिप कब लगाए जाने चाहिए?

उत्तर –  ट्यूलिप को रोपण से पहले मिट्टी को गर्मी के बढ़ते मौसम से ठंडा होना चाहिए जिसका मतलब सितंबर ठंडे मौसम (क्षेत्र 3 से 5) संक्रमणकालीन जलवायु में अक्टूबर (क्षेत्र 6 से 7) और नवंबर या दिसंबर गर्म जलवायु में हो सकता है। 8 से 9)।

  1. ट्यूलिप कैसे बढ़ते हैं?

उत्तर –  ट्यूलिप आमतौर पर बल्बों द्वारा उगाए जाते हैं, हालांकि फूल बीज पैदा करते हैं । वानस्पतिक प्रजातियां बीज को संग्रह के योग्य बनाती हैं, क्योंकि वे मूल पौधे का एक क्लोन तैयार करते है। हालाँकि, बीजों को अंकुरित होने, बल्ब बनाने और फूल पैदा करने में वर्षों की मदद लगती हैं।

  1. ऐसा कौन सा फूल है जिसका वजन 10 किलो तक होता है?

उत्तर –  रेफ्लेशिया फूल मुख्य रूप से मलेशिया एवं इंडोनेशिया में पाया जाता है। यह एक बहुत आश्चर्यजनक फूल है जो की दुनिया का सबसे बड़ा फूल है। इस फूल का व्यास लगभग 1 मीटर और वजन 10 किलोग्राम तक होता है।

  1. कौन सा देश फूलों का सबसे बड़ा व्यापारी है?

उत्तर – नीदरलैंड देश फूलों का सबसे बड़ा व्यापारी है और वैश्विक बाजार में यह  देश 52% हिस्सा रखता है। यह देश अपनी उपज का एक बड़ा हिस्सा भी नीलाम करता है और ये देश फूल उद्योग के कारण 3.2 बिलियन अमरीकी डालर का आय  प्राप्त करने में योग्य है।

Leave A Comment