do not bath daily

क्या रोज नहाना जरुरी है? रोज न नहाने के फायदे और नुकसान क्या-क्या है? यदि अगर आप यह जानना चाहते है की रोज-रोज नहाना जरुरी है या नहीं और इसके क्या फायदे और नुकसान हो सकते है। तो आज हम आपको इसके बारे में पूरी जानकारी देंगे। यदि आप भी अक्सर नहीं नाहते, छुट्टी के दिन या घर से बाहर न निकलने पर नहाना पसंद नहीं करते। यदि आपको लगता है की रोज न नहाने से आपको कोई समस्या का सामना करना पड़ सकता है तो आप बिलकुल निश्चिंत रहे। आज हम आपको रोज न नहाने के ऐसे फायदे बताएँगे जो आपने पहले नहीं सुने होंगे। चलिए फिर जानते है की इसके बारे में विशेषज्ञों का क्या कहना है।

डॉक्टर्स और त्वचा विशेषज्ञों (Doctors & dermatologist) के अनुसार अधिकतर लोगो के लिए रोज नहाना ठीक होता है। पर इससे अधिक नाहने से त्वचा की कई समस्याएं पैदा हो सकती है। लेकिन ऐसा सभी लोगो के लिए रोज नहाना जरूरी नहीं। कई लोगो के लिए सप्ताह में 2-3 बार नहाना ही पर्याप्त होता है। यह आपके रेहन-सहन और जीवन शैली पर अधिक निर्भर करता है की आपको रोज नहाना चाहिए या नहीं।

ये भी पड़ें: 147 का क्या मतलब है

1 सप्ताह में कम से कम कितनी बार नहाना चाहिए?

Clean your face , hair, and under arms

इसका कोई एक सीधा जवाब नहीं दिया जा सकता। विशेषज्ञों के अनुसार रोजाना नहाना अधिकतर लोगो के लिए ठीक है। पर दिन में 1 से ज्यादा बार नाहने से त्वचा की समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती है। यह आपकी रोजाना जिंदगी पर निर्भर करता है की आपको हफ्ते में कितनी बार नहाना चाहिए। जैसे की यदि कोई व्यक्ति अपना अधिकतर समय फील्ड वर्क (field work) या धूप में कड़ी मेहनत कर या धुल मिटी वाले माहौल में बिताता है या फिर ऐसा व्यक्ति जो रोजाना कसरत और gym करता हो। तो ऐसी स्तिथि में उसके लिए रोज नहाना पर्याप्त है। 

इसी तरह दूसरी तरफ जो लोग घर और ऑफिस (office) जैसे अंदर के माहौल में रहते या काम करते है। उनकी स्थिति में अच्छा स्वास्थ बनाये रखने के लिए सप्ताह में 2 या 3 बार नहाना, रोजाना नहाने से बेहतर है। 

आपको इसके साथ कुछ बातो का और ध्यान रखना चाहिए जैसे यदि आपको कोई एलर्जी (allergies) या विशेष रूप से आपकी त्वचा ज्यादा ऑयली (oily skin) हो तो आपके लिए जितना नहाना संभव हो उतना उचित है। और यदि आपको त्वचा से सम्बंधित और कोई समस्याएं है तो ऐसी स्तिथि में कम से कम नहाना बेहतर है।  

सामान्य जरुरत से ज्यादा नहाने का क्या नुकसान है?

हमारी प्राकृतिक त्वचा में आयल (oil) और संतुलित गुड बैक्टीरिया (good bacteria) की एक सुरक्षात्मक परत होती है। जो हमारी त्वचा को रूखेपन और कीटाणुओं से बचाने में मदद करती है। यदि आप बार-बार नहाते समय त्वचा को अधिक रगड़ते है या कठोर साबुन का प्रयोग करते है तो इससे त्वचा पर मौजूद सुरक्षात्मक परत को हानि पहुँचती है। जिससे त्वचा में रूखापन, खुजली और दरारे पैदा हो जाती है। जो की कीटाणुओं और बीमारियों को आपके शरीर में प्रवेश का सीधा रास्ता प्रदान करती है।

इसके आलावा अगर आप अपने शरीर की सफाई जल्दी-जल्दी करते है। तो आपके शरीर के इम्युनिटी सिस्टम (immunity system) को त्वचा के कीटाणुओं से लड़ने वाली एंटीबाडीज (antibodies) बनाने का मौका नहीं मिलता है। अक्सर एंटीबैक्टीरियल साबुन (antibacterial soaps) कीटाणुओं की सफाई के साथ-साथ गुड बैक्टीरिया (good bacteria) को भी इसी के साथ जोड़ लेते है। यह बच्चो में और प्रभाव कर सकता है क्योकि उनका शरीर विकास कर रहा होता है। इसी लिए बच्चो के डॉक्टर्स (doctors) और त्वचा विशेषज्ञे बच्चो को कम नहलाने की सलाह देते है।

अधिक समय से न नहाने पर क्या होता है?

Do not spend too long in showers

अधिक समय से न नहाने की सबसे आम समस्या तो शरीर की दुर्गन्ध ही होती है। हालांकि शरीर की तेज गंध का होना सामान्य रूप से अस्वस्थ नहीं होता। पर इसके कारण घर, स्कूल, और काम पर साथ रहने वाले लोगो के साथ आपके संबंध जरूर ख़राब हो सकते है।

पर अधिक समय से न नहाने पर कुछ स्वास्थ्य और त्वचा संबंधी समस्याएं भी हैं जो उत्पन्न हो सकती हैं। तेलों के निर्माण से बैक्टीरिया (bacteria) का निर्माण हो सकता है जो मुँहासे (acne) का कारण बनता है। गंदगी और मृत त्वचा (dirt & dead skin) रोमछिद्रों को बंद करके (clogging pores) समस्या को और बढ़ा सकती है। इसके आलावा लम्बे समय से न नहाने से आपके सिर और बालो में रुसी (dandruff) और त्वचा झड़ने लगती है। पहले से मौजूद त्वचा की समस्याएं जैसे एक्जिमा (eczema) और भड़क सकती है।

ये भी पड़ें: अरेंज मैरिज को सफल बनाने के लिए फॉलो करें ये “गोल्डन रूल्स”

कम से कम कितनी देर तक नहाना चाहिए? नहाने का सही तरीका

skin care

  • 3 से 5 मिनट 1 सामान्य रोजाना स्नान के लिए पर्याप्त है। अक्सर लोग घंटो तक शावर और टब (shower & bathtub) में रहते है ऐसा रोजाना नहीं करना चाहिए। आप जितना ज्यादा समय पानी में रहेंगे इससे आपके बालो और त्वचा पर उतना ही बुरा प्रभाव पड़ सकता है। नहाते समय आपको त्वचा के हर हिस्से को रगड़ने की जरूरत नहीं जब तक की आप गन्दगी में न लुढ़कते हो। बगल, कमर और चेहरे की सफाई ज्यादा जरूरी है। 
  • ज्यादातर लोगों को हर दिन शैम्पू करने की भी जरूरत नहीं होती है। अधिकांश प्रकार के बालों के लिए सप्ताह में लगभग 2 से 3 बार शैम्पू करना पर्याप्त है। हालांकि अगर आपके बाल खासतौर पर ऑयली हैं तो आपको अपने बालो के और भी कुछ करना पड़ सकता है। आप इस स्तिथि में मेडिकल हेल्प ले सकते है। 
  • सर्दियों में लोग गर्म पानी से नहाना पसंद करते है लेकिन इससे आपकी त्वचा रूखी हो सकती है और खुजली हो सकती है। पानी के तापमान को गर्म की तुलना में हल्का गर्म के करीब रखना चाहिए।
  • त्वचा से सम्बंधित सुगंध वाले साबुन और अन्य उत्पाद भी आपकी त्वचा से नमी खींच सकते है। उन साबुन और त्वचा के उत्पादों का प्रयोग करे जो खासकर कोमल त्वचा के लिए बने हो। 
  • नहाने के बाद शरीर को तेजी से रगड़ कर न पोछे बल्कि तौलिया से हलके से पोछे। और नहा के निकलते ही जल्द से जल्द शरीर पर मॉइस्चराइजर या नेचुरल ऑयल्स (moisturizer or natural oils) लागए। खासकर सुगंध वाले मॉइस्चरिज़ेर्स का प्रयोग करने से बचे।

नहाने से सम्बंधित अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q. क्या हमें भारत में रोज नहाना चाहिए ? Should we bath daily in India?

A. इसका कोई एक सीधा जवाब नहीं दिया जा सकता। यह आपकी रोजाना जिंदगी पर निर्भर करता है की आपको रोज नहाना चाहिए या नहीं।

Q. रोज न नहाने से क्या होता है ? What happens if we don’t bath daily?

A. कई लोगो के लिए सप्ताह में 2-3 बार नहाना ही पर्याप्त होता है। मगर अघिक समय तक नहीं नहाने से उसका शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

Leave A Comment