पुराने समय में लोग साइकिल, घोड़ा की सावरी, और पैदल लम्बी यात्रा किया करते थे। पर अब इन सभी का प्रयोग लुप्त तथा कम होता जा रहा है क्योकि सभी लोग इन सब चीज़ो से परिवर्तित होकर मोटरसाइकिल की तरफ आकर्षित होते जा रहे है। यह सभी देखकर सभी लोगो के  मन में कभी ना कभी यह  सवाल जरूर आया होगा कि मोटरसाइकिल का आविष्कार किसने किया आज हम इसकी पूरी जानकारी विस्तार से जानेंगे।

पहले के समय में  मोटरसाइकिल या बाइक नहीं हुआ करती थी तब लोग साइकिल, घोड़ा की सावरी, और पैदल ही सभी यात्रा किया करते थे लेकिन जैसे जैसे तकनीकी में सुधार आया साइकिल को और ज्यादा अपडेट किया  गया और उसे एक मोटरसाइकिल बना दिया गया। जिसे आज हम मोटर बाइक या बाइक के नाम से भी जानते है। इसका निर्माण साइकिल के डिजाइन को देखकर ही किया गया है। आज यह इतनी ज्यादा पॉपुलर है की प्रत्येक व्यक्ति के पास एक बाइक जरूर मिल जाती है।

मोटरसाइकिल का आविष्कार किसने कियाcycle

मोटरसाइकिल क्या है?

मोटरसाइकिल को मोटरबाइक के नाम से भी जानते है। यह पेट्रोल इंजन द्वारा ऊर्जा प्राप्त करता है। इस वाहन  में दो पहिये लगे होते है। इसका मुख्य रूप से उपयोग सामान एवं व्यक्तियों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर  ले जाने के लिए किया जाता है। इसके आलावा मोटरसिलक्ले से खेलकूद इत्यादि भी किये जाते है और कई तरह की रेस भी की जाती हैं।  इसके ऊपर आराम से एक से तीन लोग बैठ सकते हैं।मोटरसाइकिल सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों में से एक है।

एक सर्वेक्षण के अनुसार, 2008-2009 के बीच, भारत में 76.5% की दर के साथ सबसे अधिक दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई। मोटरसाइकिल दो तरह की होती है, हल्की और भारी, क्योंकि जिसे जैसे जरूरत होती है, वह इसे ऐसे ही खरीदता है। विकसित देशों में सभी प्रकार की मोटरसाइकिलें खरीदी जाती हैं। लेकिन विकासशील देशों में सस्ती बाइक ही खरीदी जाती है। इसकी वजह पेट्रोल के बढ़ते दाम हैं।

Also Read :  भारत के 10 सबसे बड़े यूटूबर

मोटरसाइकिल का आविष्कार किसने किया?

मोटरसाइकिल का आविष्कार किसने किया

मोटरसाइकिल का आविष्कार किसने किया

मोटरसाइकिल का अविष्कार जर्मनी के वैज्ञानिक गॉटलिब डेमलर (Gottlieb Daimler) और विल्हेम मेबैक (Wilhelm Maybach) ने किया था। जिसका नाम Hildebrand Wolfmüller था, यह दुनिया की सबसे पहली बाइक थी। इस मोटरसाइकिल में साइकिल की तरह ही हैंडल लगे हुए थे, इसका कुल वजन लगभग 50 किलो था। इस मोटरसाइकिल की Speed 45 किलोमीटर प्रति घंटा थी। इसके अंदर दो सिलेंडर इंजन को लगाया गया था। जो की 2.5 बीएचपी (BHP) की पावर पर चलता था। अभी के समय में Hildebrand & Wolfmüller मोटरसाइकिल को लंदन के साइंस म्यूजियम में रखा गया है।

मोटरसाइकिल का आविष्कार कब हुआ?

 

विश्व की सबसे पहले मोटरसाइकिल हिल्डेब्रांड एंड वोल्फमुलर (Hildebrand & Wolfmüller) का अविष्कार गॉटलीब डेमलर और विल्हेम मेबैक ने सन 1885 में किया था। यह दुनिया की सबसे पहले पेट्रोलियम-ईंधन से चलने वाली मोटरसाइकिल थी। गॉटलीब डेमलर और विल्हेम मेबैक दोनों ने स्टीम इंजीनियर की पढाई की थी।  उन्होंने  इस मोटरसाइकिल को पेटेंट अपने नाम पर सन 1894 में करवा लिया था। इस तरह से सन 1894 में हिल्डेब्रांड एंड वोल्फमुलर दुनिया का सबसे पहला मोटरसाइकिल Manufacturer बना।

भारत की सबसे पहली मोटरसाइकिल कब बनी और कौन सी थी?

भारत में अंग्रेजो के समय पर भी कई मोटरसाइकिल चलती थी। जिनमे से कुछ प्रमुख मोटरसाइकिल इस प्रकार थी  – इन्फील्ड बुलेट, एस्कार्ट मोटर की राजदूत, और जावा इनमे शामिल थी। भारत में स्वतंत्रता के बाद कई प्रकार की अलग अलग मोटरसाइकिल का प्रचलन  शुरू हुआ।

भारत में सबसे पहली बाइक जापानीज मोटर मोटरसाइकिल निमार्ता कंपनी सुजुकी ने सन 1984 में TVS के साथ इंड-सुजुकी एएक्स 100 को लांच किया था। इसके बाद सन 1985 में होंडा मोटरसाइकिल कम्पनी ने भारत में हीरो के साथ मिलकर अपना प्लांट लगाया। इसके बाद भारत में कई कंपनियां आयी जिनमे यामाहा, सुजूकी मुख्य है। लेकिन अगर आज के समय की बात करें, तो सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटर साइकिल होंडा कंपनी की है। आज

भारत की मोटरसाइकिल

भारत की मोटरसाइकिल

 

पुरे भारत में सबसे  बिकने वाली मोटरसाइकिल हीरो की इसलिए क्योकि इस कंपनी की मोटरसाइकिल सबसे अधिक माइलेज तथा सबसे कम दाम में लोगो को मिल जाती  है ।

मोटरसाइकिल के लाभ –

  • मोटरसाइकिल का अविष्कार होने के बाद से समय की बहुत ज्यादा बचत हुई है।
  • इस वाहन से एक जगह से दूसरी जगह पर बहुत आसानी से जाया जा सकता है।
  • मोटरसाइकिल से कई ऐसे व्यावसायिक लोगो को बहुत लाभ हुआ है, जो की एक गांव से दूसरे गांव अपना सामान बेचने जाया करते थे।
  • बाइक पर एक से तीन व्यक्ति बहुत आसानी से बैठ सकते है, लेकिन सरकार द्वारा सिर्फ दो लोग को बैठने की इजाजत है।
  • अगर किसी वजह से आपातकालीन स्तिथि में कोई वाहन नहीं मिलता है, तो ऐसे में बाइक से बहुत आसानी से कही भी जाया जा सकता है।

Motorcycle से सम्बंधित कुछ प्रश्न :-

  1. मोटरसाइकिल को अन्य किन किन नामो से जाना जा सकता है?

मोटरसाइकिल को यंत्र से चलने वाली बाइसिकिल या मोटर-साइकिल।  इसके अलावा इसे हिंदी में मोटर वाली दुपहिया गाड़ी भी कहते है।

  1. भारत में पहली मोटरसाइकिल कब खरीदी गयी?

भारत में सबसे पहली मोटरसाइकिल सन 1955 में भारत सरकार द्वारा भारतीय सेना के लिए खरीदी गयी थी |

  1. दुनिया में सबसे बड़ी मोटरसाइकिल बनाने वाली कंपनीया  कोन-सी है ?

दुनिया में मोटरसाइकिल बनाने वाली कंपनियों के  निम्न है :-

  • हौंडा
  • यामाहा
  • हीरो
  • बजाज
  • TVS
  • सुजुकी
  • बीएमडब्लू
  • रॉयल एनफील्ड
  • पियाजियो
  • केटीएम

 

  1. दुनिया की सबसे तेज़ रफ़्तार मोटरसाइकिल का नाम क्या है ?

सबसे तेज़ रफ़्तार वाली गाडी हैं कावासाकी निंजा H2R , इस मोटरबाइक को जापान की कंपनी कावासाकी हैवी इंडस्ट्रीज द्वारा बनाया गया है और इसमें इंजन 998 सीसी की लगी है जो 400 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से चलाया जा सकता है।

  1. KTM Bike की पहली बाइक कौन सी है ?

KTM का पहली बाइक साल 1951 बनी थी  जिसका नाम  R100 था।`

  1. दुनिया की सबसे महंगी बाइक का नाम क्या है?

नीमन मार्कस बाइक दुनिया की सबसे महंगी बाइकों में से एक है। इसकी कीमत 80 करोड़ रुपये है।

 

  1. भारत की सबसे महंगी बाइक कौन सी है?

भारत की सबसे महंगी बाइक डुकाटी 1299 सुपरलेगेरा (Ducati 1299 Superleggera) है। इस बाइक की शोरूम प्राइस कीमत 1.12 करोड़ रुपए है।

 

Also Read :  ऋषिकेश में 8 दर्शनीय स्थल

 

  1. सबसे कम पेट्रोल पर कौन सी बाइक चलती है?

Platina 110 H-Gear 1 लीटर पेट्रोल में करीब 84 kmpl का बेहतरीन माइलेज देती  है। इस बाइक को  62,348 रुपये एक्स-शोरूम कीमत पर खरीद सकते हैं।

  1. राजदूत कौन से देश की कंपनी और इसकी पहली बाइक बनी  ?

भारत में राजदूत की कहानी साल 1962 में शुरू हुई थी क्योंकि उसी साल एस्कॉर्ट्स नाम की एक भारतीय कंपनी ने भारत की पहली राजदूत बाइक का प्रोडक्शन शुरू किया था।

  1. बाइक कितने प्रकार के होते हैं?

मोटरसाइकल निम्न प्रकार की होती है :

 

 

चॉपर मोटरसाइकल 

 

नेकेड मोटरसाइकल

 

स्ट्रीट मोटरसाइकल

 

स्पोर्ट्स बाइक आदि।

 

 

 

Leave A Comment