दोस्तों आज हम बात करेंगे घी खाने के क्या-क्या फायदे होते है और हमे घी कब खाना चाहिए, कैसे खाना चाहिए , कितना खाना चाहिए |  हमारे देश में प्राचीनकाल से ही घी की काफी महत्वपूर्ण भूमिका रही है फिर चाहे पूजा हो या फिर दिवाली में घी के दीपक जलाना हो या फिर हमारे शरीर को बलवान करके काफी प्रकार के रोगो से दूर करना हो | परंपरागत दृष्टि से देखा जाए तो हमारे आयुर्वेद ग्रन्थ मे गाय के घी को खाने की सलाह दी गयी है| घी के चमत्कारी  फायदे होने की वजह से घी को आयुर्वेद मे अमृत से कम नहीं समझा जाता |

आयुर्वेद से लेकर मेडिकल साइंस तक, विशेषज्ञों ने घी को बेहद पौष्टिक आहार के रूप में वर्गीकृत किया है। घी, भारत देश में सुपरफूड माना जाता है|

अब हम जानेंगे की घी खाने से हमे क्या-क्या फायदे होते है

पाचनतंत्र को रखे दुरुस्त :-

आजकल के व्यस्त माहौल में हम ज्यादातर बाहर का तला-भुना फास्टफूड चीजे इन सब का सेवन अधिक करते है जिसकी वजह से हमारे पेट को काफी समस्या रहने लगती है जैसे- अपच, गैस का बनना, कब्ज़ होना आदि|घी के सेवन करने से पेट की सभी समस्याओ में आराम मिलता है क्योकि ये आपके पाचनतंत्र को अंदर से साफ़ रखता है यह एक नेचुरल लैक्सटिव की तरह काम करता है जिससे कब्ज़ की समस्या दूर हो जाती है| क्योकि शरीर में ज्यादातर रोग हमारे पेट की गड़बड़ी से ही शुरू होते है और घी पाचन सम्बन्धी समस्याओ को दूर रखने में कारगर है|

हड्डियों को रखे मजबूत

हड्डियों को रखे मजबूत :-

घी का सेवन करने से हमारी हड्डिया मजबूत होती है क्योकि इसके अंदर वसा पाया जाता है जो हमारी हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद होता है इसके अंदर ओमेगा एसिड, विटामिन A  होता है जो हमारे शरीर के लिए अच्छा होता है|

ये भी पड़ें: आहार विशेषज्ञ के अनुसार 5 हाई प्रोटीन पाउडर

वजन कम करने में सहायक :-

आपने कई लोगो से सुना होगा की घी नहीं खाना चाहिए क्योकि इससे वजन बढ़ता है या इससे हम मोटे हो जाते है| यह बात पूरी तरह से गलत है की घी खाने से हम मोटे या हमारा वजन बढ़ता है|

अगर हम घी का इस्तेमाल सही और नियमित तरीके से करे तो ये वजन काम करने में सहायक होता है क्योकि इसके अंदर हेअल्थी फैट होता है जो ख़राब फैट को दूर करने में कारगर साबित होता है|

हृदय के लिए लाभकारी :-

घी खाना हार्ट के लिए काफी अच्छा होता है, घी में मौजूद गुण आपके शरीर में बढे हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करने के साथ ही बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करते है और दिल सम्बन्धी समस्याओ को दूर रखने में मदद करता है | रोजाना रात को १ चम्मच घी खाने से शरीर में गुड फैट बनता है और बैड फैट को कम करने में मदद मिलती है |

स्टैमिना बढ़ाने में सहायक :-

घी का नियमित सेवन करने से ये आपके शरीर की ताक़त को बढ़ाता है और साथ ही आपके स्टैमिना को भी बढ़ाता है| क्योकि इसके अंदर short chain fatty acids होता है जो घी के पौष्टिक तत्वों को शरीर जल्दी पचाता  है| जिससे आपका स्टैमिना और शरीर बलवान होता है|

रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायक :-

घी खाने से हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है क्योकि इसके अंदर बहुत सारे पौष्टिक तत्त्व होते है जैसे:- एमिनो एसिड्,ओमेगा ३ फैटी एसिड, कैल्शियम, प्रोटीन, कार्बोहायड्रेट ये सभी हमारे शरीर के रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते है जिससे हमारे शरीर स्वस्थ रहता है और हम औरो के मुकाबले जल्दी बीमार नहीं होते है|

कोलेस्ट्रॉल कम करने में सहायक :-

घी का सेवन करने से हमारा कोलेस्ट्रॉल लेवल कम और नियंत्रित रहता है क्योकि घी में कंजगेटेड लिनोलेनिक एसिड होता है, जिसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटीएथेरोजेनिक यानी धमनियों में प्लाक को जमने से रोकना गुण होता है। जिससे यह रक्त में मौजूद हानिकारक कोलेस्ट्रॉल  को कम करता है और जैसा की हमने कहा है की ये हृदय के लिए भी लाभकारी है इसी वजह से ये हमारे शरीर के कोलेस्ट्रॉल लेवल को काम और नियंत्रित रखने में हमारी मदद करता है |

ये भी पड़ें: दादी के देसी नुस्खे

कैसे हमे घी का सेवन करना चाहिए

तो चलिए अब बात करते है की घी का सेवन हमे कैसे करना चाहिए जिससे हमे घी का पूरा फायदा मिल सके| आमतौर पर आप घी को किसी भी समय खा सकते है जैसे:-

कैसे हमे घी का सेवन करना चाहिए

कैसे हमे घी का सेवन करना चाहिए

घी को हम रोटी के ऊपर १ या २ चम्मच लगाकर भी रोटी के साथ खा सकते है|

घी को हम दाल या सब्जी में १ या २ चम्मच डालकर भी खा सकते है और इससे दाल या सब्जी का स्वाद भी बढ़ता है

घी को हम जिन्हे कब्ज़ की समस्या रहती है वो घी को रात को सोने से पहले १ गिलास दूध में १ चम्मच घी डालकर इसका सेवन करने से पेट खुलकर साफ़ होता है जिससे  कब्ज़ की समस्या दूर होती है और आपका पाचन भी अच्छा होता है|

बस हमे धयान रखना है की घी को कभी भी दही और शहद के साथ नहीं खाना चाहिए और आयुर्वेद के अंदर घी को शहद के साथ खाने को विष के समान कहा गया है|

आशा करता हु की आपको घी के इतने सारे फायदों के बारे में जानकर की घी कितना गुणकारी है और हमारे लिए शरीर के लिए कितना महत्व रखता है|

आपको जानकर अच्छा लगा होगा|

Leave A Comment