जैसा कि आप सभी जानते हैं कि लगभग सभी लड़के चाहते हैं कि लड़कियां उनकी तरफ आकर्षित हों और कई लड़के यह भी जानना चाहते हैं कि अपनी व्यक्तित्व को कैसे ठीक किया जाए। अगर आपका व्यक्तित्व अच्छा होगा तो आपके पास ज्यादा अवसर है कि आपकी ओर लड़कियाँ आकर्षित हो। हम आपको 10 ऐसे तरीके बताएंगे जिसे अनुसरण(follow) करने पर लड़कियां आपको नोटिस करने लगेंगी और इससे आपकी व्यक्तित्व पर भी अच्छा प्रभाव पड़ेगा।

  1. ईमानदारी (Honesty)
  2. पहल और नेतृत्व (Initiative and leadership)
  3. व्यवस्थित जीवन शैली (Organized lifestyle)
  4. आत्म नियंत्रण (Self Control)
  5. भरोसे का व्यवहार (Behaviour of trust)
  6. एक अच्छी कहानी कहने वाला (A good story teller)
  7. धैर्य और सहानुभूति (Patience and sympathy)
  8. अभिव्यंजक आत्मविश्वास (Expressive confidence)
  9. अपनी चीज़ो पर या अपने लिए काम करते रहना (Have your own life)
  10. अच्छी महक (Smelling good)

1

  1. ईमानदारी (Honesty)

लड़कियों को वह लोग बिलकुल पसंद नहीं होते जो सही से बात करना नहीं जानते हो या फिर झूठ बोलते हो या उनकी ख़ुशी के लिए हर बार झूठ बोलते हो। जैसे:

A.) क्रूरता से ईमानदार (Brutally Honest)- इसमें कई लोग होते है जो कि सभी बातें आपको सीधी सीधी बोल देते है जिससे कई बार आपको वो बात बुरी लग जाती है।

B.) आपकी ख़ुशी के लिए बोला गया झूठ- जैसे कोई लड़की किसी पार्टी में जाने के लिए तैयार हो गई हो और वह आपसे पूछती है कि वह कैसी लग रही है। अगर आप उसकी ख़ुशी के लिए  झूठ बोलते हो। कि वह अच्छी लग रही है और बाद में अगर उसको कोई बताएगा की वह अच्छी नहीं  लग रही तो उसको यह जानकर बहुत निराशा होगी। ऐसा करना कभी कभी अच्छा लगता है पर हमेशा ऐसे बोलने से लड़कियाँ या कोई भी व्यक्ति आपको झूठा समझेगा और आपकी इज़्ज़त भी बहुत काम करेगा।

अगर आपको लड़कियों को अपनी और आकर्षित करना है तो आप ईमानदार (honest) रहो लेकिन प्यार से। जिससे की सामने वाले किसी भी व्यक्ति को आपकी बात का बुरा न लगे।

  1. पहल और नेतृत्व (Initiative and leadership)

एक रिसर्च में बताया गया है कि लड़कियाँ या कोई भी व्यक्ति अपने से ज्यादा ताकतवर (powerful), सफल (successful), लोकप्रिय (popular) लोगो को पसंद करते है। अगर आपके अंदर सफलता को प्राप्त करने का जूनून है तो भी वह आपकी ओर आकर्षित होंगी।

लड़कियों को ऐसे व्यक्ति पसंद होते है जो नेतृत्व (leadership) करने की हिम्मत रखता है या सभी प्रकार की स्थितियों को सँभालना जनता हो और उसे अच्छा बनाने में सक्षम हो। जैसा कि सभी फ़िल्मो में हीरो करते है।

आपको सही फैसले लेने आना चाहिए कि आपको क्या करना है या क्या नहीं करना। आपको हमेशा समझदारी से काम लेने चाइये।

  1. व्यवस्थित जीवन शैली (Organized lifestyle)

आपको अपने स्वास्थ्य और पैसे को भी सँभालना आना चाहिए। कई रिसर्च से यह पता चला है कि कोई भी लड़की मजबूत आत्म अनुशासन (Strong Self Discipline) वाले लड़के की ओर ज्यादा आकर्षित होती है क्यूंकि ऐसी ज़िंदगी जीना आसान नहीं होता है।

  1. आत्म नियंत्रण (Self Control)

एक लड़के में आत्म – संयम(Self Control) का होना भी बहुत महत्वपूर्ण है क्यूंकि इससे यही पता चलता है की आप किसी भी प्रकार का फैसला जल्दबाज़ी में नहीं लेते हो और आप हर बात पर इमोशनल नहीं होते हो,और अपने सभी काम को सोच समझ कर करते हो तो इससे लड़कियां आपकी ओर बहुत आकर्षित होती होती है आपको अपने हेयर स्टाइल, कपडे पहनने के तरीके को बहुत ही अच्छा बनाना होगा और अपने आप को अच्छी तरह मेन्टेन(maintain)रखना होगा। इन छोटी-छोटी चीज़ो से भी आप काफी आकर्षित दिखाई देते है।

एक रिसर्च के अनुसार भी बताया गया है कि लोग कभी-कभी आपके कपड़ों, बात करने के तरीके से आपको आंकते हैं। इससे सामने वाले व्यक्ति पर एक बहुत हे अच्छा प्रभाव पड़ता है।

2

  1. भरोसे का व्यवहार (Behavior’s of trust)

आपको अपने पार्टनर के ऊपर भरोसा करना होगा अगर आप एक अच्छा रिश्ता रखना चाहते हो। क्यूंकि कोई भी लड़की या कोई भी व्यक्ति नही चाहेगा की वो किसी से दब कर रहे। सभी चाहते है कि वह आज़ाद रहे। आपको लड़कियों के आगे ज्यादा jealous या possessive नहीं रहना चाहिए। ऐसा करना थोड़ा बहुत अच्छा लगता है पर ये चीज़ ज्यादा करने पर लड़कियाँ इसे ज्यादा पसंद नहीं करती। इससे आपके रिश्ते पर बुरा असर पड़ता है।

अगर किसी लड़की को धोखा करना होगा तो आप कितना भी रोक लो वो धोखा करेगी ही आप किसी पर ज़िंदगी भर नज़र नहीं रख सकते हो। अगर सामने वाला इंसान अच्छा है तो आपको अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिये एक-दूसरे पर भरोसा करना ही होगा। अगर सामने वाला इंसान अच्छा नहीं है तो आपको किसी के साथ कोई जबरदस्ती का रिश्ता रखने की कोई जरूरत नहीं है।

और पढ़िए : स्किनकेयर रूटीन के सरल उपाय

  1. एक अच्छी कहानी कहने वाला (A good story teller)

जैसा की आप जानते हो कि लड़कियां बातें करने में बहुत माहिर होती है इसलिए आपको भी बहुत अच्छी तरह बातें करनी आनी चाहिए क्यूंकि लड़कियां आपके बात करने के तरीके से बहुत आकर्षित होती है। लड़कियां ज्यादातर आपके बात करने के तरीके पर ज्यादा ध्यान देती है एक सर्वे के अनुसार 82% लड़कियो ने बात करने के तरीके को बहुत ही ज़रूरी माना। लड़कियां आपके द्वारा बोले गए शब्दों और आत्मविश्वास पर ध्यान देती है। आपको लड़कियों से बहुत हे अच्छी तरह बात करनी आनी चाहिए।

  1. धैर्य और सहानुभूति (Patience and sympathy)

आपको एक अच्छा श्रोता (good listener) होना चाहिए। जब भी कोई लड़की या कोई ओर आपको उसकी परेशानी या कोई अन्य बात बताता है तो आपको उसे अच्छे से सुन्ना चाहिए। आपको अपने सुझाव तब तक नही देना चाहिए जब तक सामने वाला व्यक्ति आपसे उसका उपाय या आपका सुझाव न मांगे आपको उसकी बातों को देर तक ध्यान से सुन्ना और साझना चाहिए। ऐसा करने से लड़कियां आपकी ओर ज्यादा आकर्षित होती है।

  1. अभिव्यंजक आत्मविश्वास (Expressive confidence)

आपको हमेशा लड़कियों या किसी भी व्यक्ति के साथ अशिष्ट व्यवहार (rude behavior’s) नहीं करना चाहिए। आपको एक अच्छे रिश्ते (good relationship ) को रखने के लिए लड़की के साथ हंसकर उनके आगे हमेशा आत्मविश्वासी भावना (confident) व्यक्त करनी चाहिए। लड़कियां चाहती है कि उसका पार्टनर उसके साथ अपने सभी भावनाओं (emotions) को साझा (share) करे।

3

  1. अपनी चीज़ो पर या अपने लिए काम करते रहना (Have your own life)

लड़कियां उन लड़को के प्रति ज्यादा आकर्षित होती है जिनके कोई लक्ष्य हो जो अपने काम को करता हो, जो व्यस्त रहता हो, जो खुद रूपये कमाता हो जो महेनत करता हो। जिसके साथ वह अपने भविष्य को देखती हो। आपको अपने लक्ष्य पर पूरा ध्यान देना होगा व आपकी पहली प्राथमिकता (first priority) आपका लक्ष्य होना चाहिए। आपको आपके रिलेशनशिप के साथ आपके काम को भी सही ढंग से करना होगा।

  1. अच्छी महक (Smelling good)

लड़कियों उन लड़को की तरफ कभी आकर्षित नहीं होती जिनमे से गन्दी गंध (dirty smell) आती है। आपको हमेशा नहाकर अपने आप को फ्रेश रखना चाहिए। जिससे वह आपकी ओर काफी ज्यादा आकर्षित होती है और उन्हें अच्छा लगता है जब आप उन्हें खुशबूदार व फ्रेश दिखाई देते हो।

और पढ़िए : बॉडी बनने के तरीके

Leave A Comment