भूमिका

पुरस्कार और सम्मान समाज में व्यक्तियों के जीवन में बहुत बड़ी भूमिका निभाते है। तथा व्यक्ति को  प्रोत्साहित करने में  भी काफी योगदान देते है। आज दुनिया भर में सभी सरकारें और अन्य संस्थानों ने गुणवत्तापूर्ण सेवा प्रदान करने वाले लोगों को सम्मानित करने के लिए पुरस्कारों की स्थापना की है। इनमें से कुछ पुरस्कार तो इतने ज्यादा मशहूर हैं कि हर कोई उन्हें पाने का सपना देखता है। जैसे नोबेल पुरस्कार, ऑस्कर, मैन बुकर आदि पुरस्कार दुनिया भर में जाने जाते हैं। आज, हम भारत में शीर्ष 5 राष्ट्रीय पुरस्कारों की जानकारी आपको जानकारी देंगे।

1.भारत रत्न (Bharat Ratan) -:

Bharat ratan

भारत रत्न भारत का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। जिसकी स्थापना वर्ष 1954 में हुई थी। और भारत रत्न के पहले प्राप्तकर्ता राजनीति क्षेत्र से जुड़े  राजगोपालाचारी, दार्शनिक सर्वपल्ली राधाकृष्णन और वैज्ञानिक सी वी रमन थे। जिन्होंने सबसे पहले इसको प्राप्त किया था।

यह पुरस्कार बिना किसी जाति, व्यवसाय, पद या लिंग के बिना भारत में  उच्चतम क्रम के प्रदर्शन करने वाले को प्रदान किया जाता है। भारत रत्न पुरस्कार को मरणोपरांत भी दिया जाता है। सबसे कम उम्र में भारत रत्न लेने वाले मशहूर क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर हैं जिन्हे वर्ष 2014 में 40 वर्ष की आयु में  दिया गया था। इसके साथ ही भारत रत्न लेने वाले सबसे ज्यादा पुराने समाज सुधारक धोंडो केशव कर्वे हैं जिन्होंने 100 वर्ष की आयु में पुरस्कार प्राप्त किया।

  • गैरभारत में जन्मे लोग जिन्हे भारत रत्न से सम्मनित किया गया है।
  • सबसे पहली महिला मदर टेरेसा है जो (अल्बानिया में जन्मी, औरभारतीय नागरिक भी थी ) जिनको 1980 में भारत रत्न सम्मानित किया गया था।
  • खान अब्दुल गफ्फार खान जो मूल रूप से पाकिस्तानी नागरिक थे और वर्ष 1987 में इन्हे भी भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।
  • नेल्सन मंडेला जो मशहूर राजनितिक थे जिनका जन्म दक्षिण अफ्रीका में हुआ था।वर्ष1990 को इन्हे भारत के सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • भारत रत्न प्राप्तकर्ता जिन्होंने ने नोबेल पुरस्कार भी जीता है
  • मदर टेरेसा (1979 में नोबेल शांति पुरस्कार; 1980 में भारत रत्न)
  • सीवी रमन (1930 में भौतिकी में नोबेल पुरस्कार; 1954 में भारत रत्न)
  • अमर्त्य सेन (1998 में अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार; 1999 में भारत रत्न)
  • भारत रत्न पुरस्कार की संरचना कैसे होती है।

यह पदक पीपल के पत्ते के आकार का बना होता है , जिसके ऊपर भारत के राष्ट्रपति द्वारा हस्ताक्षर किये जाते है। फिर इसको प्रदान किया जाता है।इस  पुरस्कार में कोई भी नकद राशि नहीं होती है। भारत रत्न को प्राप्त करने वाले  धारक वरीयता क्रम में सातवें स्थान आते है।

भारत रत्न का उत्पादन अलीपुर टकसाल, कोलकाता, पश्चिम बंगाल में किया जाता है।

और पढ़िए : भारत का केंद्रीय बजट क्या है

2.परमवीर चक्र (Param veer chakra) -:

param veer chakra

परमवीर चक्र भारत का सर्वोच्च वीरता पुरस्कार है।जिसे युद्ध के दौरान वीरता के विशिष्ट कार्यों को प्रदर्शित करने के बाद दिया जाता है। इस पुरस्कार की स्थापना 26 जनवरी 1950 को हुई थी। और सबसे पहले मेजर सोमनाथ शर्मा को दिया गया था।

  • अभी तक भारत में परमवीर चक्र 21 सैनिकों को दिया गया है  जो सशस्त्र बलों के अधिकारियों रह चुके है। जिसमे से सबसे ज्यादा 20 भारतीय सेना से और एक भारतीय वायु सेना से है।
  • फ्लाइंग ऑफिसर निर्मल जीत सिंह सेखों एकमात्र ऐसे वायु सेना अधिकारी हैं जिनको यह 1971 में मरणोपरांत प्राप्त हुआ था।
  • इसके साथ ही एकमात्र भारतीय नौसेना जिसको कभी भी परमवीर चक्र प्राप्त नहीं हुआ है।
  • परमवीर चक्र पुरस्कार की संरचना-: इसके ऊपर बैंगनी रिबन पर गोलाकार कांस्य पदक होता है। परमवीर चक्र के ऊपर हिंदी ओर इंग्लिश दोनों भाषाओ में शब्दों को लिखा जाता है। अच्छे पद पर होने पर इस पुरस्कार में नकद भत्ता और कुछ मामलों में नकद पुरस्कार दिया जाता है।

 3.अशोक चक्र(Ashok Chakra)-:

Ashok Chakra

अशोक चक्र भारत का तीसरा शांतिकालीन वीरता पुरस्कार है, यह पुरस्कार  युद्ध के मैदान में दुश्मन के सामने बहादुरी और साहसी काम करने के लिए दिया जाता है।  या फिर राष्ट्र के प्रति उसके आत्म बलिदान को देख कर अशोक चक्र सम्मानित किया जाता है।

  • अशोक चक्र पुरस्कार की स्थापना भारत में 1952 में हुई थी।अशोक चक्र सबसे पहले फ्लाइट लेफ्टिनेंट सुहास बिस्वास (1952) को दिया गया था।
  • अशोक चक्र एक मात्र ऐसा पुरस्कार है जो सेना के आलावा भारत के आम नागरिको को भी प्रदान किया जाता है।
  • पुरस्कार की संरचना : 32 मिमी, और गहरे हरे रंग के रिबन पर 2 मिमी केंद्रीय केसरिया पट्टी के साथ-साथ एक गोलाकार स्वर्ण गिल्ट पदक लगा होता है।

और पढ़िए : स्टॉक एक्सचेंज क्या है

 4.दादा साहेब फाल्के पुरस्कार(Dadasaheb Phalke Award)

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार

  • दादा साहेब फाल्के पुरस्कार सिनेमा जगत का सर्वोच्च पुरस्कार है। यह पुरस्कार भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता(पितामह) दादासाहेब फाल्के की याद में दिया जाता है।
  • हर साल राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार को दिया जाता है जो साल में सबसे अच्छे अभिनेता का किरदार निभाता है उसको यह पुरस्कार दिया जाता है।
  • दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहली महिला अभिनेत्री देविका रानी थीं।जिन्हे वर्ष 1969 में उच्च कोटि के प्रदर्शन के लिए दिया गया था।
  • और दो अभिनेता पृथ्वीराज कपूर (1971) और विनोद खन्ना (2017) जिन्हे यह पुरस्कार मरणोपरांत दिया गया। जो फिल्म जगत में बहुत ज्यादा मशहूर थे।
  • पुरस्कार संरचना: इस पुरस्कार के अंतर्गत स्वर्ण कमल पदक और एक शॉल शामिल है। इसके साथ ही नकद 1,00,000 को भी दिया जाता है

 

5. ज्ञानपीठ पुरस्कार

 

ज्ञानपीठ पुरस्कार

ज्ञानपीठ पुरस्कार भारत का बहुत ही सम्माननीय साहित्यिक पुरस्कार है। जिसकी  स्थापना 1961 में की गई थी। यह पुरस्कार केवल भारतीय नागरिकों को दिया जाता है। इसके साथ ही संविधान की आठवीं अनुसूची में इसको शामिल भी किया गया है। जब कोई भारतीय नागरिक साहित्य के क्षेत्र अपना योगदान देता है तो यह पुरस्कार उसको दिया जाता है। चाहे उसकी भाषा हिंदी या अंग्रेजी में क्यों न हो।

  • जब ज्ञानपीठ पुरस्कार की शुरुआत हुआ तो सबसे पहले प्राप्तकर्ता जी शंकर कुरुप थे। जिन्होंने अपनी मलयालम भाषा की रचना , ओडक्कुझल के लिए जीता था।
  • इसके साथ ही बंगाली उपन्यासकार आशापूर्णा देवी ज्ञानपीठ पुरस्कार जीतने वाली सर्वप्रथम महिला थीं। देवी जी का प्रसिद्ध उपन्यास प्रथम प्रतिश्रुति था।जिसके बाद ज्ञानपीठ पुरस्कार इनको प्रदान किया गया।
  • ज्ञानपीठ पुरस्कार में 23 मुख्य भाषाएँ है जिसमे से 16 भाषाओं में ज्ञानपीठ पुरस्कार दिए जा चुके हैं।हिंदी भाषा के लेखकों ने अभी तक सबसे ज्यादा इन पुरस्कारों को जीता है।
  • पुरस्कार संरचना: इसमें माँ सरस्वती की एक सूंदर कांस्य प्रतिकृति और नकद राशि के रूप में 50,00,000 (पांच मिलियन) को दिया जाता है।

और पढ़िए : सामान्य बीमा क्या है ?

Leave A Comment